28 आरोपी गिरफ्तार चाकू के साथ पकड़े गए दो युवक

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
➡️ गणेश विसर्जन झांकी में हंगामा

राजनांदगांव

गणेश विसर्जन झांकी के दौरान राजनांदगांव शहर में अशांति फैलाने और चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले 28 आरोपियों के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने 02 आरोपियों के पास से चाकू बरामद कर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। वहीं 26 अन्य आरोपियों को झांकी के दौरान हंगामा और अशांति फैलाने पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद सभी को जेल दाखिल कर दिया गया।

थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि झांकी के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे दो युवकों कुलेश्वर यादव (24 वर्ष, निवासी बैंगाटोला, थाना सोमनी) और सैम्यू पीटर (21 वर्ष, निवासी कंचन बाग अटल आवास वार्ड 32, थाना बसंतपुर) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 401/25 एवं 403/25 दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्यवाही की गई।इसी दौरान विसर्जन झांकी में हंगामा, शोर-शराबा और अशांति फैलाने वाले 26 उपद्रवियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। इनके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजा गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन पर की गई। थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, भीड़भाड़ एवं आंतरिक इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान उपरोक्त आरोपियों पर कार्यवाही की गई। इस अभियान में निरीक्षक एमन साहू के साथ उनि नरेश सार्वा, सउनि जीवराज रावटे, डेमिन साहू, दीपक जायसवाल, एतन साहू, प्रदीप लडका, सीमा जैन, मेनका साहू, आरक्षक अतहर अली, संतोष महिपाल, मुंजलाल ठाकुर, जामिन्द्र वर्मा, फागु साहू, म0न0सै0 उषा गिरी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment