अम्लीपारा दुर्ग रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास स्थित रिसोर्ट होटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

खैरागढ़ अम्लीपारा दुर्ग रोड़ पर पेट्रोल पंप के पास स्थित रिसोर्ट होटल का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य रामेश्वर तिवारी और राम दुबे जी ने भगवान सत्यनारायण की पावन कथा का वाचन किया, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने भाव विभोर होकर सुना।

आचार्य रामेश्वर तिवारी ने भगवान सत्यनारायण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा, “भगवान सत्यनारायण की कथा हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।”

इस अवसर पर राम महराज ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके सभी का मन जीत लिया। उनकी आवाज में एक अद्वितीय मधुरता और पवित्रता थी, जिसने सभी को भाव विभोर कर दिया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह उद्घाटन समारोह एक सफल और यादगार कार्यक्रम था, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने भगवान सत्यनारायण की कथा का आनंद लिया और आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment