कांग्रेस केंद्र व राज्यों में शासन करने लायक पार्टी नहीं रही – जमाल खान

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

कांग्रेस केंद्र व राज्यों में शासन करने लायक पार्टी नहीं रही - जमाल खान
Spread the love

➡️ कहा – रीति नीति से खुश होकर भाजपा को बार-बार चुनने के पक्ष मे

कांग्रेस केंद्र व राज्यों में शासन करने लायक पार्टी नहीं रही - जमाल खान

राजनांदगांव – भाजपा के युवा नेता जमाल खान ने अपने एक जारी बयान में कहा कि देश में राजनीतिक स्थिरता देश की जनता की पहली पसंद है और इस राजनीतिक स्थिरता में देशवासी भाजपा को बार-बार चुनने के पक्ष में है। पिछले कुछ चुनाव को छोड़कर अधिकतर चुनाव में भाजपा की जीत होना इस बात का प्रमाण है। कि देश की जनता भाजपा की रीति नीति से बहुत खुश है। वहीं कांग्रेस को सिरे से नकार कर यह बता रही है। कि यह पार्टी राज्यों एवं केंद्र में शासन करने लायक नहीं रह गई है। इसकी पड़ताल करने पर पता चलता है।
जनाब खान ने आगे कहा कि देश की बहुसंख्यक आबादी एक परिवार विशेष की पिछलग्गु नहीं बनना चाहती है। बल्कि जनता यह चाहती है कि योग्यता के आधार पर सबको नेतृत्व का मौका मिले। केंद्र के मोदी सरकार जो 2014 से काबिज है। उसे हटाने के लिए विपक्ष कांग्रेस ने जाने कितने दाव पेज खेले लेकिन समझदार जनता ने कांग्रेस को ऐसी पटकनी दी है। कि केंद्र की सत्ता में वापसी इनका सपना ही रह गया है। इधर छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय सरकार अपना 1 साल का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने जा रही हैं। शेष चार वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की कड़ी में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में सतत प्रयास कर रही है। विष्णुदेव साय नीत भाजपा सरकार ने आगामी नगरी निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव में फतह हासिल करने के बाद इस दिशा में और तेजी से काम करेगी। डबल इंजन की सरकार आने वाले दिनों में और जनकल्याणकारी योजनाएं लाएंगे। इसके बाद प्रदेश व देश की जनता में पहले से अधिक समृद्धि और खुशहाली आ जाएगी।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment