
डोंगरगांव – ग्राम पंचायत आसरा के निलंबित सचिव किशन कोलियारे द्वारा ग्राम आसरा में तीन वर्षों के कार्यकाल में आसरा पंचायत को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था जिसमें कुछ की जांच हुआ है जिसमें प्रमाणित पाया गया है प्रमाणित भ्रष्टाचार की कार्यवाही न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगाँव में धारा- अ-89 के तहत राशि- 16,68,573 /- रूपये की वसूली की कार्यवाही प्रचलित है जिसका प्रकरण क्रमांक- 202405091000153 एवं 202403091000093, है।
डोंगरगॉव जनपद पंचायत में किशन कोलियारे के आसरा पंचायत से पदस्थापना से निलंबन तक की आय व्यय की जांच प्रक्रिया में है, जिसमें लाखों रूपयों के भ्रष्टाचार के खुलासा होनें की संभावना है। किशन कोलियारे ने अपने कार्यकाल में जियो कंपनी को फर्जी तरीके से एन. ओ.सी. प्रदाय किया था जिसका प्रकरण डोंगरगॉव न्यायालय में छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 अंतर्गत धारा- 85 के तहत प्रचलित है जिसका प्रकरण क्रमांक- 202411091000017, है, किशन कोलियारे द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए भ्रष्टाचार एवं ठगी की पराकाष्ठा कर लाखों रूपयों का गबन किया गया है, किशन कोलियारे की लापरवाही के परिणाम स्वरूप ही ग्राम पंचायत आसरा में स्थित आंगन बाड़ी के सेप्टिक में छोटे ढाई वर्षीय बच्चे के गिरने से उसकी मृत्यु हो गयी थी जिसका एफ.आई.आर. संख्या – 294 वर्ष 2024 थाना- डोंगरगाँव में अंतर्गत धारा – 304 (A) 34 भा.दं.वि., दर्ज हुआ है




