कलेक्टर एवं एसपी ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का किया निरीक्षण

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

– त्रिनेत्र योजना अंतर्गत 385 कैमरे 1 जुलाई तक लगाए जाने के लिए रखा गया लक्ष्य
– शहर में चोरी, अपराध सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता से की गई सीसीटीवी कैमरा लगाने की बेहतरीन पहल

राजनांदगांव 24 जून 2025।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने त्रिनेत्र योजना के तहत राजनांदगांव शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण किया। त्रिनेत्र योजना अंतर्गत 385 कैमरे 1 जुलाई तक लगाए जाने के लिए लक्ष्य रखा गया है। एक जुलाई तक प्रथम चरण में त्रिनेत्र योजना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा एवं सर्वर जोड़कर प्रारंभ कर दिया जाएगा। शहर की सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने चौक-चौराहों एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगाए जा रहे सीसीटीवी कैमरा का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए। शहर की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जनसहभागिता से जनप्रतिनिधि, चेम्बर ऑफ कामर्स, समाज प्रमुख, संगठन, व्यापारी संघ, समाज सेवी, गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रोजेक्ट त्रिनेत्र अंतर्गत सीसीटीवी कैमरा लगाने की बेहतरीन पहल की गई है। राजनांदगांव शहर में अपराधियों पर शिकंजा कसने और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखने के लिए जनसहभागिता से सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि त्रिनेत्र योजना देश की पहली बेहतरीन योजना है, जिससे शहर में चोरी, अपराध सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जनसहभागिता से सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल की गई है। इस योजना अंतर्गत नागरिकों ने लगभग सवा करोड़ रूपए का सहयोग दिया है। जिससे शहर में अभी तक लगभग 70 हजार मीटर आरमंड आप्टिक फाईबर एवं पोल लगाकर बिछा दिया गया है। प्रथम चरण में सेफ्टी बाक्स एवं कैमरा लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। त्रिनेत्र योजना अपराधियों पर शिकंजा कसने एवं असमाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए कारगर कदम है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment