डोंगरगांव के पास रेंगाकठेरा में दो बाइकों की भीषण टक्कर, सात घायल; दो की हालत गंभीर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

 

डोंगरगांव, (राजनांदगांव): 9 अगस्त 2025

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगाकठेरा में 9 अगस्त को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। शाम करीब 7:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, होंडा शाइन (CG 24 U 6143) और हीरो होंडा डीलक्स (CG 08 AN 5652) के बीच यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और संभवतः एक वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से जा टकराया। उस समय दोनों बाइकों पर कुल सात लोग सवार थे। यह घटना उस समय हुई जब कुछ युवक राखी बंधवाकर वापस लौट रहे थे।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 और पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को डोंगरगांव अस्पताल ले गई। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को राजनांदगांव जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

घायलों में सोवन पटेल (13 वर्ष), धनेश (12 वर्ष), लोमन, हरीश उइके, तुलाराम पटेल और दो अन्य अज्ञात युवक शामिल हैं। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment