घर-घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति का जोश हाई , ऑपरेशन सिंदूर से गौरवान्वित है लोग – शिव वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 12 अगस्त 2025

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ नज़दीक आते ही राजनांदगाँव शहर देशभक्ति के रंग में रंग चुका है। हर गली, हर मोहल्ले और हर घर में तिरंगे की गूंज सुनाई दे रही है। नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने बताया कि ‘घर-घर तिरंगा फहराओ’ अभियान ने शहरवासियों में देशभक्ति का ऐसा जोश भर दिया है, जैसा वर्षों से देखने को नहीं मिला था।
श्री वर्मा ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लगातार घर-घर जाकर नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने घर पर तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएं। इस दौरान जब लोग तिरंगा थामते हैं, तो उन्हें सेना के साहसिक अभियानों की याद भी आ जाती है। कई लोग विशेष रूप से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र करते हैं और गर्व से भर उठते हैं।उन्होंने कहा कि आज के दौर में राष्ट्रभक्ति सिर्फ उत्सव का हिस्सा नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। तिरंगा थामते हुए लोग जहां अपने देश के शौर्य और बलिदान को नमन करते हैं वहीं कुछ लोग राजनीतिक बयानों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत विरोधी रवैये पर भी अपनी नाराजगी जताते हैं। उन्होंने ने बताया कि शहर के कई नागरिक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के अनुचित राजनीतिक बयानों को लेकर असंतोष ज़ाहिर कर रहे हैं। साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत विरोधी रुख और पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर के द्वारा दी गई परमाणु युद्ध की धमकी पर भी नागरिकों में तीखा आक्रोश देखने को मिला है। इन प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि हमारे शहर की जनता सिर्फ देशभक्ति के जज़्बे से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रहितों को लेकर भी पूरी तरह सजग और संवेदनशील है। इस वर्ष शहर के हर वार्ड में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति गीत, प्रभात फेरी, और वीर सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर निगम के सहयोग से मुख्य चौक-चौराहों को सजाने का काम तेज़ी से चल रहा है।देशभक्ति का यह माहौल अब केवल 15 अगस्त तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह अभियान आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण के संकल्प में भी नई ऊर्जा भर देगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment