रविंद्र रामटेके ने दी 15 अगस्त की बधाई, ‘देश के विकास में अनुसूचित जाति का अहम योगदान

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 14 अगस्त 2025 –  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रविंद्र रामटेके ने जिलेवासियों और समस्त अनुसूचित समाज को हार्दिक बधाई दी है। रामटेके ने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह दिन हमें उन महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिनकी वजह से आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।
रामटेके ने कहा कि आजादी के बाद से ही अनुसूचित जाति समुदाय ने देश के विकास और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने शिक्षा, कला, विज्ञान, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
रविंद्र रामटेके ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज और देश को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा, “हमें एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जहाँ सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।”
रामटेके ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा समाज के हक और सम्मान की लड़ाई हमेशा जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का यह दिन हमें एक बेहतर और समावेशी भारत बनाने का संकल्प लेने का मौका देता है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment