राजनांदगाँव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, 54,549 पौधों का रोपण कर जिले को मिली नई हरियाली

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर और कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत एक वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हर नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अभियान में जिले की 407 ग्राम पंचायतों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक, औद्योगिक, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया। इन सभी के सामूहिक प्रयासों से जिले भर में लगभग 54,549 पौधों का सफल रोपण किया गया। यह कार्यक्रम जिले में हरियाली को बढ़ावा देने और समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment