रायपुर, 7 सितंबर 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 9 सितंबर 2025 को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर, नवा रायपुर में होगी। बैठक में राज्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है।




