पीएम सूर्य घर योजना’ से रोशन हुआ चिंताराम का घर, बिजली बिल हुआ शून्य

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव, 11 सितंबर, 2025 –

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने राजनांदगांव के सृष्टि कॉलोनी निवासी श्री चिंताराम चंद्रवंशी के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। इस योजना के तहत उनके घर में 5 किलोवॉट का सोलर पैनल लगाया गया है, जिसने न केवल उनके घर को रोशन किया है, बल्कि बिजली के भारी-भरकम बिल से भी हमेशा के लिए छुटकारा दिला दिया है। अब उनका बिजली बिल शून्य आता है।

चिंताराम चंद्रवंशी ने बताया कि इस पैनल को लगवाने में उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की भारी-भरकम सब्सिडी मिली है, जिससे यह उनके लिए बेहद किफायती साबित हुआ।

उन्होंने इस जनहितैषी पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया। यह योजना सिर्फ आर्थिक राहत ही नहीं दे रही, बल्कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment