समय पर नहीं पहुंचे डॉक्टर, नगर पंचायत अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर जताई नाराज़गी लगाई जमकर फटकार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगाँव – नगर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही लगातार एक के बाद एक सामने आ रही है मंगलवार सुबह मरीजो का फ़ोन अपनी समस्या बताई जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि अधिकांश डॉक्टर अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी पर उपस्थित थे इस लापरवाही पर अध्यक्ष ने नाराज़गी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों एवं बीएमओ को कड़ी फटकार लगाई अस्पताल में सुबह 9 बजे ओपीडी शुरू हो जाती है, लेकिन अध्यक्ष जब अस्पताल पहुंचे समय लगभग 10 बजे तक कई डॉक्टर अनुपस्थित थे अस्पताल परिसर में मरीजों की लंबी लाइन लगी थी, लेकिन डॉक्टरों की गैरमौजूदगी के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर पंचायत अध्यक्ष का सख्त संदेश

अस्पताल परिसर में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी दी कि भविष्य में अगर कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा, “सरकारी अस्पतालों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। अगर डॉक्टर समय पर नहीं आएंगे, तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?”

लोगों में आक्रोश, मरीजों को हो रही परेशानी

स्थानीय नागरिकों ने भी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं की शिकायत की कुछ मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि घंटों इंतज़ार करने के बाद भी डॉक्टरों से मुलाकात नहीं हो पाई। “हर दिन ऐसा ही होता है। डॉक्टर समय पर नहीं आते, और जो आते हैं, वे जल्दी चले जाते हैं यह कोई पहला मामला नहीं है जब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की अनियमितता उजागर हुई हो। ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण और सख्त कदम उठाना ज़रूरी हो गया है, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment