रास्ता रोककर गाली-गलौज करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ थाना बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

राजनांदगांव

थाना बसंतपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने रास्ता रोककर प्रार्थी के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज की थी। प्रकरण में पुलिस ने धारा 170 भा.दं.सं. के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को माननीय एस.डी.एम. न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के पश्चात आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

निरीक्षक एमन साहू ने बताया कि

पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा0पु0से0) के कुशल मार्गदर्शन पर श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा0पु0से0) के दिशा निर्देश पर निरीक्षक एमन साहू थाना प्रभारी बसंतपुर नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विशेष अभियान के तहत 04 अक्टूबर 2025 को प्रार्थी द्वारा थाना हाजिर आकर बताया की बासपाई पारा में कुछ व्यक्ति आकर गाली गलौज कर रहे है जिस पर थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपीगण रवि खेमानी उर्फ रवि पडवा पिता तुलसी दास खेमानी उम्र 41 साल निवासी सिन्धी कालोनी लालबाग थाना बसंतपुर, रोशन वाधवानी पिता स्व0 चीमन दास वाधवानी उम्र 45 साल निवासी जीवन कॉलोनी थाना बसंतपूर, शाहिल वादवानी पिता रोशन वादवानी उम्र 21 साल निवासी जीवन कालोनी थाना बसंतपुर, ऋषभ यादव उर्फ बबलु पिता ताराचन्द यादव उम्र 25 साल निवासी नंदई थाना बसंतपुर इन सभी के विरूद्ध 170/126, 135(2) इस्गाशा तैयार कर माननीय एस0डी0एम न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। उपरोक्त आरोपीगणों को माननीय न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पश्चात जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक एमन साहू, उनि. देवादास भारती,उनि नरेश सार्वा, प्र0आर0 दीपक जायसवाल, आरक्षक जामेन्द्र वर्मा, रामचरण साहु, अतहर अली की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment