कलेक्टर डॉ. भुरे को भावभीनी विदाई, श्री यादव का हार्दिक स्वागत, राजनांदगांव ने जताया ‘स्नेह एवं सहयोग’

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव, 6 अक्टूबर 2025

केंद्र सरकार में संयुक्त आयुक्त (ज्वाइंट कमिश्रर) टेक्सटाईल्स के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए नियुक्त निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव का भी हार्दिक स्वागत किया गया।

विदाई समारोह के दौरान, निवर्तमान कलेक्टर डॉ. भुरे ने अपने अल्प कार्यकाल (लगभग पांच माह) में राजनांदगांव के अधिकारियों और कर्मचारियों से मिले स्नेह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “संस्कारधानी” में सभी ने अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य किया, जिससे शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सका। उन्होंने प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए कहा कि नवनियुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव मेहनती और समर्पित हैं, जिन पर शुरू किए गए कार्यों को परिणाम तक ले जाने का दायित्व होगा।

यादगार कार्यकाल और उपलब्धियाँ

डॉ. भुरे ने अपने कार्यकाल को यादगार बताते हुए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख किया:

* अभियान चलाकर राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया।

* वृहद अभियान के माध्यम से नागरिकों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र जारी किए गए।

* माँ बम्लेश्वरी के आशीर्वाद से डोंगरगढ़ में परिक्रमा पथ का शुभारंभ हुआ।

* शिक्षा विभाग के सहयोग से नीट, जेईई के लिए कोचिंग और एजुकेशन हब में प्रयास हॉस्टल की शुरुआत की गई।

* जल शक्ति अभियान, वृहद सेवा स्वास्थ्य शिविर, ई-ऑफिस का शुभारंभ, ऑनलाइन कोचिंग और सुशासन तिहार जैसे कार्यों में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा।

नवपदस्थ कलेक्टर ने दिया टीम वर्क पर जोर

नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि निवर्तमान कलेक्टर ने कम अवधि में भी राजनांदगांव जिले में बहुत अच्छा कार्य किया है और उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता रहेगा।

उन्होंने जिले की पूरी प्रशासनिक टीम से लोकहित के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने और शासन की योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को एसडीएम डोंगरगांव श्री एम भार्गव ने भी संबोधित किया। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डॉ. भुरे के अल्प कार्यकाल के दौरान हुए अविस्मरणीय कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment