कलेक्टर जनदर्शन में किसान श्री मूलचंद तेली को तत्काल मिली डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका  

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

– धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में अब नहीं होगी परेशानी

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के समक्ष लाल बहादुर नगर तहसील के ग्राम झिंझारी निवासी किसान श्री मूलचंद तेली ने जनदर्शन में डुप्लीकेट ऋण पुस्तिका हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक को ऋण पुस्तिका प्रदान किया गया। आवेदक श्री मूलचंद तेली ने बताया कि बिना ऋण पुस्तिका के खाद-बीज हेतु ऋण लेने में परेशानी हो रही थी तथा धान बिक्री में दिक्कत आ रही थी। अब ऋण पुस्तिका मिलने पर समस्या का निराकरण हो गया है। श्री मूलचंद तेली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब ऋण पुस्तिका मिल जाने से उन्हें धान बिक्री करने एवं खाद-बीज खरीदने में परेशानी नहीं होगी।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment