➡️पत्रकारों में मतभेद हो चलेगा मन भेद नहीं होना चाहिए यही उद्देश्य को लेकर हम सबको पत्रकार हित में कार्य करने की जरूरत है

डोंगरगाँव : जिले के डोंगरगांव में प्रेस क्लब भवन में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव की जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेम गोस्वामी अध्यक्ष प्रेस क्लब डोंगरगांव थे एवं अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब डोंगरगांव के संरक्षक बालकृष्ण सिन्हा ने की अतिविशिष्ट अतिथि के रूप छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा उपस्थिति थे सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा आदि पुरुष श्रद्धेय भगवान श्री नारद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण , दीप प्रज्वलित कर मंत्रों उपचार के साथ पूजा अर्चना किया गया ,उसके बाद उपस्थित अतिथियों का प्रेस क्लब भवन में पहुंचे पत्रकार साथियों के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *मुख्य अतिथि प्रेस क्लब डोंगरगांव के अध्यक्ष प्रेम गोस्वामी ने कह कि पत्रकार या संगठन कोई भी हो एकता जरूरी है भले ही मतभेद हो चलेगा लेकिन मन भेद नहीं होना चाहिए है हम सब एक है एक थे एक रहेंगे इन्हीं भावनाओं के साथ हम सभी लोगों को पत्रकार हित में काम करना होगा छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के बैनर तले हम लोग मिलजुल कर ज्वलंत मुद्दों को उठा कर प्रताड़ित लोगों को न्याय दिलाने में भी अपनी भूमिका निभानी होगी यूनियन का कार्य देश व प्रदेश में बहरीन तरीके से काम कर रही है इसी क्रम में जिला व ब्लॉक स्तर पर काम करने की जरूरत है* छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव के जिला कार्यसमिति की बैठक की *अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार व प्रेस क्लब डोंगरगांव के संरक्षक बालकृष्ण सिन्हा ने कह कि हम पत्रकारों का जीवन काफी संघर्षमय है और खतरा से खाली नहीं इसलिए हम सभी लोगों में एकता की भावना होना जरूरी है संगठन का निर्माण भी उन्हीं उद्देश्य के साथ किया जाता है छत्तीसगढ़ यूनियन के साथ पत्रकारों के हितार्थ में डोंगरगांव प्रेस क्लब हमें साथ खड़ी रहेगी पत्रकारों कोशिश करे कि सक्रिय पत्रकारों को भी इस यूनियन से जोड़कर संगठन को मजबूत करे सरकार के द्वारा चलाए जा रहे पत्रकारों के लिए योजनाओं की जानकारी भी समय समय पर यूनियन के मध्यम से संगठन जुड़े, ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों तक जरूर पहुंचे ऐसा कार्य करने की जरूरत है* आज कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित *छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पत्रकार संगठन इंडिया फेडरेशन ऑफ वाकिंग जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली से संबंध छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन है जो को पिछले काफी वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रियता से कार प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे के नेतृत्व में कार्य कर रही है शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को भी संस्था में जोड़कर उनकी समस्याओं से अवगत उनके लिए कार्य करती है पत्रकार एकता की कल्पना को पूरा करने के उद्देश्य से आज जिला कार्यकारिण की घोषणा किया गया है* छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद ने अतिथियों के उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें जिला महामंत्री रोहित सिन्हा, जयदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र देवांगन , विशाल जैन, जिला उपाध्यक्ष,जिला सचिव दुम्मन साहू, जिला कोषाध्यक्ष चेतन साहू, जितेंद्र सिन्हा जिला सह कोषाध्यक्ष , रोशन पटेल जिला सह कोषाध्यक्ष,एन के सिन्हा जिला जिला प्रवक्ता,जितेंद्र बाघमारे जिला प्रवक्ता, सुश्री तरुणा साहू कार्यालय प्रभारी,जितेंद्र ठाकुर जिला मीडिया प्रभारी, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मोहम्मद शाहनवाज ,मनीष यादव, भूषण सिन्हा,फिरोज सर्वा,सुश्री दिव्या वर्मा, अमन साहू,गिरीश कुमार,आदि लोगों को शामिल किया गया है




