बंशीबंजारी में सिंडीकेट बनाकर किया जा रहा रेत का अवैध खनन, सैकड़ों ट्रिप रेत डंप

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️कई बार शिकायत होने के बाद भी तहसीलदार नहीं कर रही कार्यवाही

डोंगरगाँव

छुरिया ब्लॉक के तहसील कार्यालय कुमरदा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बंशी बंजारी में अवैध रेत खनन धड़ल्ले से जारी है पिछले कई महीनों से कथित तौर पर अवैध रेत खनन लगातार जारी है।  स्थानीय लोगों का कहना है कि रेत माफिया ने संगठित सिंडिकेट बनाकर अवैध रेत खदान का संचालन कर रखा है। बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन और परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक दिन-रात ट्रैक्टरों और माजदा व भारी वाहनों के माध्यम से रेत का खनन व परिवहन किया जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई केवल औपचारिक निरीक्षण तक सीमित रह गई है। इससे रेत माफिया के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

0 सैकड़ो ट्रीप रेत डंप

गांव के ही मुख्य मार्ग से लगे शासकीय जमीन पर रेत माफिया द्वारा सैकड़ों ट्रीप रेत डम्प किया गया है जिसकी भी शिकायत की गई है पर कार्यवाही से लगातार अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं l

कई बार शिकायत होने के बाद भी तहसीलदार नहीं कर रही कार्यवाही

करीब माह से यहाँ अवैध रेत खनन का काम धड़ल्ले से जारी है जिसकी शिकायत कई बार कुमरदा तहसीलदार आकांक्षा साहू से की गई है पर उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ये मामला माइनिंग विभाग का है और वे इसपर कार्यवाही करेंगे l

0 उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में होगी कार्यवाही

अवैध रेत खनन और भारी मात्रा में रेत डंप की शिकायत के बाद राजस्व निरीक्षक सलाम खान मोके पर दूसरी बार पहुंची पर कार्यवाही किये बिना ही लौट गई l जब उनसे पूछा गया कि लगातार शिकायत के बाद भी कार्यवाही क्यों नहीं कि जा रही तो उन्होंने कहा कि तहसीलदार मैडम को सूचित किया गया है उनके मार्गदर्शन में कार्यवाही की जाएगी उनके आदेश की देरी है

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment