राजनांदगांव लोक सेवा केंद्रों से सुशासन की नई राह, 76 प्रकार की सरकारी सेवाएं अब नागरिकों की पहुंच में

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 09 जनवरी 2026

​छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को डिजिटल सशक्तिकरण और सरकारी सेवाओं को घर के करीब लाने की दिशा में राजनांदगांव जिले में महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। जिले में वर्तमान में 9 लोक सेवा केंद्र (LSK) का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 76 प्रकार की अनिवार्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।

इन प्रमुख केंद्रों पर मिल रही हैं सुविधाएं

​जिले के नागरिकों की सुविधा के लिए ये केंद्र कलेक्टोरेट (जिला कार्यालय), नगर निगम राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव, डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, लालबहादुर नगर और जनपद पंचायत डोंगरगांव में संचालित हैं। इन केंद्रों की स्थापना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आय, जाति, निवास जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए भटकने से बचाना है।

​एक ही छत के नीचे डिजिटल समाधान

​लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से अब प्रमाण पत्रों के अलावा विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना लाइसेंस, व्यापार लाइसेंस, विभिन्न पेंशन योजनाएं, संपत्ति नामांतरण (नगरीय), नल कनेक्शन और सूचना का अधिकार (RTI) जैसी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। शासन ने इन सभी सेवाओं के निराकरण के लिए एक निश्चित समय सीमा भी तय की है, जिससे कार्य में पारदर्शिता आई है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment