जिले के सभी 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का किया गया नि:शुल्क सोनोग्राफी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव – जिले में मातृ मृत्यु दर तथा शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच, दवाई, उपचार के लिए विशेष तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत जिले के लक्ष्य के अनुरूप सभी उच्च जोखिम वाली 1775 गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया है। इस तरह जिले में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शत-प्रतिशत नि:शुल्क सोनोग्राफी की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि इन सभी उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सूची बनाकर प्रत्येक सप्ताह दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी तथा आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी जा रही है। प्रसव के 15 दिन पूर्व गर्भवती माताओं के घर प्रति दिवस मितानिनों द्वारा भ्रमण किया जा रहा है। विकासखंड स्तर पर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं ब्लॉक प्रोग्राम यूनिट द्वारा कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है। विकासखंड एवं शहरी क्षेत्र से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी सेंटर लाए जाने हेतु नि:शुल्क एम्बूलेंस सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। आगामी पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का भी समस्त जांच एवं सोनोग्राफी नि:शुल्क किया जाएगा।

 

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment