राष्ट्र के अमर शहीदों को कलेक्टोरेट में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

​राजनांदगांव |  शहीद दिवस के पावन अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में समूचे प्रशासनिक अमले ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर सपूतों को याद किया।

शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन 🇮🇳

ठीक 11 बजे, देश की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लेते हुए कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया। वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के मौन सम्मान में डूब गया। उन वीर शहीदों को नमन किया गया जिन्होंने माँ भारती की बेड़ियाँ काटने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

प्रशासनिक अमला रहा उपस्थित

इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में प्रशासनिक अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की झलक देखने को मिली। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

✅ श्री सीएल मारकण्डेय (अपर कलेक्टर)

✅ श्री अतुल विश्वकर्मा (नगर निगम आयुक्त)

✅ श्रीमती शीतल बंसल (संयुक्त कलेक्टर)

एवं कलेक्टोरेट के समस्त विभाग प्रमुख व कर्मचारी।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment