कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की ली बैठक  

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

– राजस्व प्रकरणों निर्धारित समय में निराकरण करने के दिए निर्देश

– जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक करें व्यवहार

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2025।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजस्व प्रकरणों की अनुविभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरण का निर्धारित समय में समाधान करें। सभी राजस्व अधिकारी कार्यालय में समय पर उपस्थित रहेंगे और जनसामान्य के साथ संवेदनशीलतापूर्वक अच्छा व्यवहार करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, डायवर्सन, वृक्ष कटाई आवेदन, एग्रीस्टेक पोर्टल पंजीयन, डिजिटल हस्ताक्षर, ई-कोर्ट, अविवादित खाता विभाजन, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment