छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा ने नितिन नबीन को दी नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

राजनांदगांव

भारतीय जनता पार्टी में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता आधारित राजनीति की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली जब छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री नीलू शर्मा ने आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री शर्मा ने श्री नबीन को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान श्री नीलू शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा संगठन है जहां एक सामान्य कार्यकर्ता अपने परिश्रम, निष्ठा और संगठनात्मक क्षमता के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन का राजनीतिक और सांगठनिक सफर इसी विचारधारा का सशक्त उदाहरण है। श्री शर्मा ने श्री नबीन की संगठनात्मक दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, सहज व्यवहार और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है। यही कारण है कि वे पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ में संगठन के प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए श्री नितिन नबीन ने पार्टी को चुनावों में शानदार सफलता दिलाई। उनके कुशल नेतृत्व, रणनीतिक सोच और जमीनी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की कार्यशैली के कारण ही पार्टी को राज्य में ऐतिहासिक जीत मिली। श्री नीलू शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री नितिन नबीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित और प्रभावशाली बनेगा। उन्होंने कहा कि श्री नबीन का अनुभव और समर्पण निश्चित रूप से पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा और दोनों नेताओं ने संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment