भाजपा के दो साल का शासन निराशाजनक, जनता से किए वादे साबित हुए खोखले – विशु अजमानी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कहा – कांग्रेस ने मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का किया पुरजोर विरोध

राजनांदगांव

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस ने सरकार के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव विशु अजमानी ने भाजपा शासन को पूरी तरह से निराशाजनक बताते हुए कहा कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

श्री अजमानी ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने डबल इंजन की सरकार का नारा देकर जनता को भ्रमित किया था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी न तो महंगाई पर लगाम लग सकी और न ही आम आदमी को कोई ठोस राहत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद आवश्यक वस्तुओं के दाम कम होने के बजाय लगातार बढ़ते जा रहे हैं और आगे भी इनके कम होने की कोई संभावना नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस काम नहीं हुआ। युवा, किसान, महिलाएं और गरीब वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इन दो वर्षों में कांग्रेस ने एक जिम्मेदार और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई है। भाजपा की गलत और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने सड़क से लेकर सदन तक लगातार आवाज उठाई है। जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का ही परिणाम है कि कांग्रेस का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है जबकि भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में जनता भाजपा की नीतियों का पूरी तरह से जवाब देगी और कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। कांग्रेस जनता के हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी और भाजपा सरकार की विफलताओं को हर मंच पर उजागर किया जाएगा। श्री अजमानी के इस बयान से साफ है कि भाजपा शासन के दो साल पूरे होने पर सियासी माहौल गर्माने लगा है और आने वाले दिनों में सरकार के कामकाज को लेकर विपक्ष का हमला और तेज हो सकता है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment