डॉ. उमेश भगत खंड चिकित्सा अधिकारी छुरिया के नेतृत्व में शानदार कार्यक्रम
राजनांदगांव – कलेक्टर जिला राजनांदगांव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-छुरिया मे रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान एवं अंगदान भी किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उमेश भगत की मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शुरू किया गया। जो कि पूरे ब्लॉक में हलचल पैदा कर दिया। जनपद पंचायत भवन में यह शिविर रखा गया। इस अवसर पर जिला अस्पताल से डॉ. तुलावी,डॉ. महाकालकर, डॉ. भानुप्रिया, डॉ.डी.के. बनर्जी, डॉ. के. एस. मंडावी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया से डॉ.डिम्पल खोबरागढ़े, डॉ. विजय देवांगन, डॉ. टिकेश्वर वर्मा, डॉ. प्रकाश साहू, डॉ,वर्षा नागवंशी, डॉ.हेमलता वर्मा व समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत अथिति श्रीमती किरण रविंद्र वैष्णव अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव, श्रीमती बीरम मंडावी सभापति जिला पंचायत राजनांदगांव, संजय सिंन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, प्रशांत ठाकुर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, अजय पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया, भूषण साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चलचित्र में दीप प्रज्वलित कर, स्कूली छात्राओं द्वारा राज्य गीत गाकर की गई।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीवराखन साहू सुपरवाइजर द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रजत जयंती वर्ष 2025-26 महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में आज का विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग में इस पूरे माह समग्र बाल नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। 25 अगस्त से 8 सितंबर तक प्रत्येक वर्ष नेत्रदान महादान पखवाडा पुरे प्रदेश में मनाया जाता है।
*1632 मरीजों की जांच और उपचार हुआ*
मुकेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी ने बताया कि शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला और ज्यादा संख्या में लोग आए। जनपद पंचायत भवन छुरिया मेले के सामान दिखाई दे रहा था।भीड़ को देखते हुए पंजीयन के लिए 5 काउंटर बनाया गया था। 1632 मरीज का जांच और उपचार किया गया। बीपी शुगर मरीज 413, शिशु रोग जांच 139, अस्ति रोग 13, स्त्री रोग 289, नेत्र जांच 196,सामान्य बीमारी जांच 1378, चर्म रोग जांच 128,नाक कान गला रोग 98, एचआईवी जांच 117, हीमोग्लोबिन जांच 181 हुए।
*आकर्षण का केंद्र रहा मच्छरदानी और सेनेटरी पेड वितरण*
भुवन लाल चौरे बी.टी.इ.ओ. ने कहाँ की शिविर में सबसे ज्यादा भीड़ अगर कहीं पर देखा गया तो निः शुल्क मच्छरदानी वितरण, सेनेटरी पेड और चश्मा वितरण की जगहों पर रहा। मच्छर दानी 400,सेनेटरी पेड 235, प्रेस बायोपिक चश्मा 61 लोगों को दिया गया। महिला बाल विकास द्वारा मां और बच्चे की पोषण आहार की कमी को दूर करने के लिए प्रोटीन पाउडर वितरण की तारीफ हुई। मां और बच्चे के खान-पान के बारे में भी सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। लगभग 100 आंगनबाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
*151 लोगों ने लिया संकल्प नेत्रदान करने का, 17 लोगों ने किया रक्तदान*
टिकेश्वर साहू आर.एच.ओ. ने बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया में 1932 मरीजों का जांच व उपचार किया गया। जिसमें 151 लोगों ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरा। 17 लोगों ने रक्तदान किया। 17 लोगों के रक्तदान करने के पश्चात उन्हें जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया। 124 आयुष्मान कार्ड पंजीयन हुए। लोगों ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, और सरकारी योजना का लाभ लिया।
कार्यक्रम में आर.एम.ए. नूतन भवानी देवांगन, रोशन मंडलोई, नेत्र सहायक अधिकारी विजय मेश्राम, नयन पटेल, संजीव यादव,देवेंद्र साहू, नवीन मेश्राम,सुपरवाइजर के. के. सिन्हा, कबिलास कुंजाम, नारायण सिंह मालगामे, प्रीत राम मंडावी,बसंत यादव, सुरेशपुरी गोस्वामी,कृष्ण कुमार सिन्हा,मनोज कुमार सिंन्हा, समस्त फील्ड एवं सी.एस.सी. स्टाफ, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग,मितानिन, गणमान्य व्यक्ति,मरीज और स्कूली बच्चे उपस्थित थे।





