डोगरगांव में वन्य प्राणी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, नेवले के शिकार मामले में युवक गिरफ्तार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगांव (छत्तीसगढ़): वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर डोंगरगांव पुलिस और वन विभाग ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। शिवनाथ नदी एनीकट के पास ‘इंडियन ग्रे मुंगूस’ (भारतीय धूसर नेवला) का शिकार करने वाले एक युवक को रंगे हाथों पकड़ा गया है।

घटना का विवरण: दिनांक 23.01.2026 की शाम करीब 5:00 बजे मुखबिर की सूचना पर डोंगरगांव थाना टीम ने ग्राम मटिया स्थित शिवनाथ नदी एनीकट पर घेराबंदी की। वहां ग्राम आरी कोनारी निवासी गोकुल उईके (22 वर्ष) को एक मृत इंडियन ग्रे मुंगूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी।

कानूनी कार्रवाई: वन विभाग के रेंजर लवकेश गिलहरे की उपस्थिति में आरोपी और मृत वन्य प्राणी को वन विभाग के सुपुर्द किया गया। वन विभाग ने आरोपी के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 49, 49B, 51, 57 के तहत पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 17845/08 दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया है।

टीम की सफलता: इस कार्रवाई में डोंगरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, राजनांदगांव SDO योगेश साहू, वन परिक्षेत्र अधिकारी लवकेश गिलहरे, आकाश ठाकुर, प्रवीन देहारे, विनोद मिश्रा और वन रक्षक पंकज निर्मल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment