नवनियुक्त प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह का भव्य स्वागत

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ शीतला मंदिर में दर्शन से की शुरुआत, मानव मंदिर चौक पर हुआ आत्मीय अभिनंदन, वरिष्ठ नेताओं से लिया आशीर्वाद

राजनांदगांव

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भाई मोनू बहादुर सिंह की नियुक्ति के बाद राजनांदगांव में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। अपने दायित्व की शुरुआत उन्होंने धार्मिक आस्था और संगठनात्मक संस्कार के साथ की जिसके बाद युवा कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री भाई मोनू बहादुर सिंह नियुक्ति के पश्चात आज राजनांदगांव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम शीतला मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर प्रदेश और संगठन की उन्नति की कामना की। दर्शन के बाद वे मानव मंदिर चौक पहुंचे जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।मानव मंदिर चौक पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मोनू बहादुर सिंह को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए उनके नेतृत्व में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोनू बहादुर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व संगठन और युवाओं के विश्वास का प्रतीक है जिसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।स्वागत कार्यक्रम के पश्चात मोनू बहादुर सिंह विधानसभा निवास पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती और जनहित के कार्यों को और अधिक गति देगा।पूरे कार्यक्रम के दौरान राजनांदगांव में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मोनू बहादुर सिंह की नियुक्ति को युवाओं के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment