
राजनांदगांव: जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कलेक्टोरेट स्थित आधार सेवा केंद्र पहुंचकर अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं।
कलेक्टर ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और अन्य जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड बहुत महत्वपूर्ण है। इसे ध्यान में रखते हुए, सभी नागरिकों को जल्द से जल्द नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर अपना आधार अपडेट कराना चाहिए।
इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के सभी नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें और उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।



