कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की  

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ चिकित्सकों को लगातार शिविरों का आयोजन कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश

राजनांदगांव 29 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर ने पशु उपचार औषधि वितरण, कृमि नाशक दवा वितरण, डीटिकिंग, बधियाकरण, नमूना जांच, लघु शल्य एवं पशु स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा की। उन्होंने पशुधन विकास विभाग के चिकित्सकों को लगातार शिविरों का आयोजन कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी नवम्बर माह में शिविरों का आयोजन कराने कहा। कलेक्टर ने पशुओं को रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पशुधन विकास विभाग द्वारा नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कृत्रिम गर्भाधान कार्य की समीक्षा की तथा कार्यों की प्रगति एवं पोर्टल में एंट्री करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. अनूप चटर्जी, पशु चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment