किसानों के हित में कांग्रेस का आज जबरदस्त आंदोलन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में सरकार को जगाने पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस

राजनांदगांव – पीसीसी के आदेश के परिपालन में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भागवत साहू के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन साहू के नेतृत्व में आज 17 दिसंबर को सभी विकासखंड मुख्यालय में जोरदार आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन सेवा सहकारी समितियों में समर्थन दर पर धान खरीदी में भारी अवस्था और दुर्व्यवस्था सहित किसानों से जोड़े अन्य मुद्दों को लेकर होगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन साहू ने बताया कि आंदोलन को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। हजारों की संख्या में किसान अपने अधिकारों के लिए कांग्रेस के बैनर तले आवाज बुलंद करेंगे।
श्री साहू ने आगे बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के आदेश अनुसार जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव द्वारा सभी ब्लॉको के सोसाइटी में 17 दिसम्बर 2024 दिन मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करना सुनिश्चित है। जिसके निम्न अनुसार प्रभारी समय व स्थान दुरुस्त कर चुके हैं। घूमका ब्लॉक के घुमका में 09:00 से 11बजे प्रभारी योगेन्द्र दास वैष्णव प्रभारी महामंत्री जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, राजनांदगांव ब्लॉक राजा भानपुरी में 10:00 से 12 बजे प्रभारी टीकम साहू कोषाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, डोगरगढ़ ब्लॉक के कसारी में दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे मदन मोहन साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, लाल बहादुर नगर ब्लॉक के मुड़पार में 12:00 से 2:00 बजे दशरथ ठाकुर उपाध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, डोगरगांव ब्लॉक के दीवान भेड़ी में दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे पुरुषोत्तम साहू मीडिया प्रभारी जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव, कुमरदा ब्लॉक के कुमरदा में दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे प्रभारी डॉ नरेन्द्र साहू उपाध्यक्ष प्रदेश पिछड़ा वर्ग, छुरिया ब्लाक के शिकारी महका में दो3:00 बजे से 5:00 बजे प्रभारी चुम्मन साहू महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव। सभी प्रभारीगण ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष व किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष से संपर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाऐं।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment