खबर का असर बंशी बंजारी में अवैध रेत खनन पर कार्यवाही, खनिज अधिकारी भरत बंजारे ने ट्रैक्टर किया जब्त

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगांव

छुरिया ब्लाक के ग्राम पंचायत चांदो के आश्रित ग्राम

बंशीबंजारी गांव में लगातार हो रहे अवैध रेत खनन के मामले में मीडिया में प्रकाशित खबरों के बाद खनिज विभाग ने कार्यवाही की। खनिज अधिकारी भरत बंजारे के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नदी से रेत निकालते हुए एक ट्रैक्टर को मौके पर ही जब्त किया। यह कार्यवाही अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई है। जब्त की गई सोल्ड ट्रेक्टर धनगांव निवासी देवानंद सिन्हा का रेट से भरी गाड़ी को मौके से जब्त कर डोंगरगांव थाना में सुपुर्द किया गया है l साथ ही मैदान में रखे डम्प पर भी कार्यवाही किया गया है l

गांव में हुआ मुनादी

खनिज अधिकारी भरत बंजारे ने बताया कि अवैध खनन को रोकने के लिए गांव में मुनादी कराई गई है कि कोई भी बिना वैध परमिशन के यदि नदी से रेत निकलता है तो उसपर कड़ी कार्यवाही की जावेगी और आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी l

हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन लंबे समय से जारी है और केवल सीमित कार्यवाही से रेत माफिया पर प्रभावी रोक लगना मुश्किल है। लोगों ने प्रशासन से नियमित निगरानी और सख्त कार्यवाही की मांग की है।

 

https://1stkhabar24.in/archives/4116

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment