खेत जाने वाले मार्ग को बंद किए जाने से ग्राम खुंदनी के ग्रामीण हुए आक्रोशित

गुरुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुंदनी में एक व्यक्ति पारखराम गुरूपंच ने अपनी लगानी जमीन खेत जाने वाले रास्ते पर गेट बना कर बंद कर दिया है l जिसके कारण ग्रामीणों को खेत जाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है l इस विषय को लेकर सर्वप्रथम ग्रामीण बैठक के माध्यम से मसले को सुलझाने का प्रयास किया l लेकिन पारख राम के द्वारा नहीं मानने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी l
ग्रामीणों ने इसकी सूचना सर्वप्रथम गुरुर थाना अंतर्गत कंवर चौकी जाकर चौकी प्रभारी लता तिवारी को दी l जिनके द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने फिर तहसीलदार को इसकी सूचना दी l ग्रामीणों द्वारा बताया गया की तीन बार तहसील कार्यालय जाने पर भी तहसीलदार हनुमंत श्याम नहीं मिले l वर्तमान समय में कृषि कार्य जोरों पर है किसान भाई जल्द से जल्द खेतों से खरपतवार निकालने जुताई करने और अपने धान में बुवाई करने में लगे हुए हैं l ग्रामीण तहसीलदार के नहीं मिलने पर कलेक्टर मैडम से मिलने गए l लेकिन कलेक्टर मैडम दौरा में रहने के कारण नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना जनप्रतिनिधि के माध्यम से पुनः तहसीलदार हनुमंत श्याम को दी l तहसीलदार के द्वारा संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने कल फिर बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया l
*इस बैठक मे गांव के प्रत्येक घर से महिलाओं ने भी हिस्सा लिया l*
बैठक में काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ गांव की महिलाएं भी शामिल हुए ग्रामीणों को उग्र होते देख ग्रामीण कोतवाल के द्वारा इसकी सूचना प्रशासन को दी गई l तहसीलदार हनुमंत श्याम के साथ चौकी प्रभारी लता तिवारी ग्राम खूंदनी पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे l लेकिन ग्रामीण नहीं माने और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा रहे हैं l आक्रोशित भीड़ को देखकर तहसीलदार हनुमंत श्याम ने गुरुर थाना और पुरूर थाना की पुलिस टीम को भी बुलाया अंत में तहसीलदार हनुमंत श्याम के द्वारा आश्वासन दिया गया की 28 जून को इस समस्या का समाधान किया जाएगा l जिससे ग्रामीण स्वीकार करते हुए शांत हुए l अब देखना यहां है कि तहसीलदार ग्रामीण और पारख राम के बीच सामंजस्य बनाकर समस्या का निराकरण करता है या ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए तैयार होते हैं l




