घासीदास जयंती पर सतनामी समाज द्वारा विविध कार्यक्रम ■ पूर्व सांसद अभिषेक सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव – महान संत शिरोमणि गुरु घासीदास जी की जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन जिला सतनामी सेवा समिति प . क्र. 5041 द्वारा किया जा रहा है घासीदास की जयंती के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में भी समाज द्वारा कार्यक्रम में आने का आहवान किए हैं। शिरोमणी परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती 268 वीं मनाया जाएगा जिसमें दिनांक 15-17-18 दिसम्बर 2024 प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला सतनामी सेवा समिति, पंजी. क्र. 5041 राजनांदगांव के तत्वधान में 18 दिसम्बर 268 वीं शिरोमणी परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास जयंती के पावन पर्व पर 3 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। गुरु घासीदास मनखे-मनखे एक समान के मानव कल्याण व समता समरसता बंधुत्व के उद्देश्य को अंगीकार करता है। कार्यक्रम दिनांक 18 दिसम्बर 2024 बुधवार, समय दोपहर 12 बजे जैतखाम में ध्वजारोहण (समाज के प्रमुख व्यक्तियों द्वारा) सतनाम भवन, जी.ई. रोड, राजनांदगांव कार्यक्रम दिनांक 15 दिसम्बर 2024 रविवार, समय दोपहर 12 बजे भव्य बाईक रैली स्थान सतनाम भवन, राजनांदगांव (छ.ग.) से दिनांक 17 दिसम्बर 2024 मंगलवार, समय दोपहर 12 बजे विशाल शोभायात्रा (रैली) रात्रि में जिला स्तरीय पंथी प्रतियोगिता एवं मंचस्थ कार्यक्रम में अतिथिगण मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद राज. अध्यक्षता श्रीमती हर्षिता स्वामी विधायक, विशिष्ट अतिथि मधुसुदन यादव पूर्व सांसद व पूर्व महापौर, विशिष्ट अतिथि धनेश पाटिला जी पूर्व विधायक ,रामजी भारती जी पूर्व विधायक, भुनेश्वर बघेल पूर्व विधायक, श्रीमती सरोजनी बंजारे जी पूर्व विधायक, भरत वर्मा जी (प्रदेश महामंत्री भाजपा) सचिन बघेल (अध्यक्ष जिला सह. केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव) रमेश पटेल (जिलाध्यक्ष भाजपा राज.) मान. नीलु शर्मा जी (प्रदेश प्रवक्ता भाजपा) दिनेश गांधी (पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राज.), श्रीमती प्रतिक्षा भण्डारी (अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव), भागवत साहू (जिलाध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस), पदम कोठारी जी (पूर्व अध्यक्ष ग्रामीण कांग्रेस), जितेन्द्र मुदलियार (पूर्व युवा आयोग छ.ग. शासन), कुलबीर छाबड़ा (शहर अध्यक्ष कांग्रेस राज.), पारस वर्मा (वार्ड पार्षद, क्र. 16), मलिखम कोसरे पूर्व कोषाध्यक्ष,चेतन चन्देल (समाजसेवी) उपस्थित रहेंगे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment