नगर के उभरते कलाकारों ने समां बांधा, श्रद्धांजलि संगीत संध्या का आयोजन हुआ

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगांव ~ नगर के संगीत प्रेमियों के द्वारा बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों किशोर दा, मो. रफी, मन्ना डे, मुकेश, महेंद्र कपूर, लता दीदी, आदि की याद में संगीतमय श्रद्धांजलि संध्या *मेरा दिल यह पुकारे आजा* का आयोजन वार्ड क्रमांक 4 स्थित गरबा ग्राउंड, पुराना बाजार चौक में किया गया

जिसमें सर्वप्रथम नगर के प्रसिद्ध संगीत प्रेमी श्री श्याम सुंदर जी सोनी, श्री के के दुबे जी, श्री अशोक बोहरा जी, श्री देवेंद्र गोस्वामी जी, श्री अजय गुप्ता जी, डॉ. श्री बशीर अहमद खान जी द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती जी और गणेश जी की वंदना हारमोनियम एवं तबले के माध्यम से प्रस्तुत की गई

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विमल शर्मा द्वारा अतिथियों एवं दर्शकों का स्वागत उद्बोधन दिया गया तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अतुल गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का थीम सॉन्ग *मेरा दिल ये पुकारे आजा* प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात शशांक खोब्रागढ़े, सफीर अहमद खान, प्रणय सोनी, शिव सोनी, थानेंद्र साहू, स्वतंत्र जैन, उज्जवल गुप्ता, डॉ. अतुल गुप्ता, सुमित जैन, विमल शर्मा, डॉ. सिद्धांत गोस्वामी, योगेश जैन, महेंद्र प्रताप मानिकपुरी, इरफान बडगुजर, प्रियंक जैन, अनिल साहू, एनेन्द्र शर्मा, हेमंत चोपड़ा, संतोष चक्रधारी, संजय रामटेके आदि नगर के उभरते कलाकारों ने दो-दो गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया, कार्यक्रम का संचालन आकाशवाणी रायपुर से जुड़े थानेंद्र साहू एवं एनेंद्र शर्मा ने किया, कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग सुमित जैन और अभिलाष गुप्ता “आशु” ने किया

कार्यक्रम की शुरुआत से ही संगीत प्रेमियों की अपार भीड़ देर रात तक उत्साह, सराहना और उत्सुकता के साथ आगे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की उम्मीद के साथ बनी रही, कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए गरमा गरम चाय और नाश्ते में लगातार गरमा- गरम पोहे की व्यवस्था की गई थी

 

आयोजन को पूर्णतः सफल बनाने में गायकों के साथ ही संयोजकों धर्मेंद्र जैन, आशु गुप्ता, चंद्रेश बैस, छोटू साहू, मनोज हेमनानी, रामकुमार गुप्ता, सुनील वैष्णव, रिंकू जैन, विपिन गोस्वामी, नेबू मैथ्यू , आशीष ढोमने, शकील खत्री, विजय जैन की भूमिका सराहनीय रही

कार्यक्रम की सफलता में गायकों, संयोजकों, मंच संचालकों, पत्रकारों, डेकोरेशन एवं साउंड सिस्टम, कैटरिंग, स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, स्थानीय पार्षद महोदय, स्थानीय व्यापारी गण एवं सफाई कर्मियों सभी का भरपूर सहयोग रहा

कार्यक्रम के अंत में डॉ.अतुल गुप्ता द्वारा सभी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया ।।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment