पुलिस की असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई, गणेश विसर्जन को देखते हुए गश्त तेज

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगढ़: आगामी गणेश विसर्जन के मद्देनजर डोंगरगढ़ पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में, गुरुवार 4 सितंबर को दो व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जिन्हें बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, और अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह और उनकी टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

दो लोगों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

1. महेश राजपूत: 30 वर्षीय महेश राजपूत, जो अटल आवास, नकापारा का निवासी है, को सुबह करीब 10:30 बजे नशे की हालत में मोहल्लेवालों से झगड़ा करते पकड़ा गया। समझाने पर भी जब वह नहीं माना और मारपीट पर उतारू हो गया, तो उसके खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक 121/2025, धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

2. शक्ति मरकाम: 35 वर्षीय शक्ति मरकाम, जो मेढ़ा, दारू भट्ठी रोड का निवासी है, को सुबह 10:40 बजे अग्रसेन चौक, महावीरपारा में ग्रामीण पुरुष और महिलाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए पकड़ा गया। उसके खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक 122/2025, धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

डोंगरगढ़ पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment