बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद: गीता घासी साहू

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 04 मार्च 2025

सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2025 -26 का एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, जो कि वर्ष 2024-25 के बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए से 12 प्रतिशत अधिक है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि इस बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बजट के उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया है। बजट के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा
है कि यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने वाला बजट है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार ने कई प्रमुख घोषणाओं को पूरा करने के लिए भी बजट प्रावधान किया हैए जिसमें कृषक उप्रति योजना के लिए 10 हजार करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8500 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यात्र सहायता योजना के लिए 4500 करोड़ पांच एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ रुपए सहित अन्य योजनाओं को पूरा करने के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो कि पिछले साल के बजट से 300 प्रतिशत अधिक है। बजट में 10 नवीन योजनाओं की घोषणा की गई है। जिसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बायपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वितीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है। जिले को बजट से बहुत कुछ मिला है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment