बालकृष्ण, सिन्हा समाज के जिला उपाध्यक्ष मनोनित  पेण्ड्री मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिलाई शपथ

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

बालकृष्ण, सिन्हा समाज के जिला उपाध्यक्ष मनोनित
 पेण्ड्री मे आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने दिलाई शपथ
डोंगरगांव ।
छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिला महामंत्री तथा पूर्व जिला प्रचार प्रसार मंत्री बालकृष्ण सिन्हा को समाज में नवीन रूप से जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना द्वारा उनकी नियुक्ति के बाद रविवार को ग्राम पेण्ड्री में आयोजित जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उल्लेखनीय है कि नगर के बालकृष्ण सिन्हा, समाज के विभिन्न पदों पर भी पूर्व में रह चुके हैं। वे प्रांतीय युवा मंच में उपाध्यक्ष, अविभाजित छुरिया डोंगरगांव के तहसील सचिव, डोंगरगांव के तहसील सचिव, जिला महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के अलावा गत कार्यकारिणी में जिला प्रचार प्रसार मंत्री का दायित्व संभाल रहे थे। लगभग 30 वर्षों से समाज की सेवा कर रहे श्री सिन्हा को इस बार नवीनतम जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। उनके अलावा सोनकुमार सिन्हा डोंगरगढ़ तथा मोती सिन्हा पेण्ड्री को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभी की नियुक्ति जिला अध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना द्वारा की गई। नियुक्ति के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। इस दौरान बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, समाज के प्रदेश संरक्षक दीपक कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा, प्रदेश महामंत्री रिखीराम सिन्हा, छ. ग. पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य देवेन्द्र जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
श्री सिन्हा को जिला उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जिला महामंत्री गंगाराम सिन्हा, जिला कोषाध्यक्ष पूनमचंद सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुरराम सिन्हा, महामंत्री देवजी सिन्हा, हरचंद गजेन्द्र, रमेश सोनवानी, चंद्रिका प्रसाद सिन्हा, जिला महिला मंच अध्यक्ष निर्मला जितेन्द्र सिन्हा, युवा मंच अध्यक्ष लुकेश सिन्हा, मंडलेश्वर नाथूराम सिन्हा, भागवत राम सिन्हा, गजरू सिन्हा, फागूराम सिन्हा, गोकुल सिन्हा, सीताराम सिन्हा, थनवार सिन्हा, जनक सिन्हा, हरिशंकर सिन्हा, रेवाराम सिन्हा घुपसाल, जितेन्द्र सिन्हा, पवन सिन्हा, गोवर्धन सिन्हा सहित अन्य सामाजिकजनों ने उन्हें बधाई दी है।
———————

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment