राजनांदगांव के 12 हजार किसानों की 22वीं किस्त पर मंडराया संकट! एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन नहीं तो पैसा नहीं

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

​राजनांदगांव | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है। योजना की 22वीं किस्त का हस्तांतरण इसी माह यानी फरवरी 2026 में होना तय हुआ है। हालांकि, राजनांदगांव जिले के हजारों किसानों के लिए चिंता की बात यह है कि यदि उन्होंने समय रहते एग्रीस्टेक (AgriStack) पोर्टल पर अपना पंजीयन नहीं कराया, तो वे इस लाभ से वंचित रह सकते हैं।

​जिले में 12 हजार से अधिक पंजीयन लंबित

​आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जिले में 19वीं किस्त के समय कुल 1,07,275 किसान लाभान्वित हुए थे। वर्तमान में इनमें से 94,917 किसानों ने एग्रीस्टेक पोर्टल पर अपना पंजीयन सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। लेकिन अब भी 12,358 किसान ऐसे हैं जिनका पंजीयन लंबित है।

विकासखंडवार लंबित पंजीयन की स्थिति:

​छुरिया: 3,982 किसान

​राजनांदगांव: 2,944 किसान

​डोंगरगांव: 2,758 किसान

​डोंगरगढ़: 2,680 किसान

​इन तकनीकी खामियों के कारण भी रुक सकता है पैसा

​केवल पोर्टल पंजीयन ही नहीं, बल्कि कई अन्य तकनीकी कारणों से भी किसानों की किस्त रुक सकती है। जिले में वर्तमान में निम्नलिखित प्रकरण लंबित हैं:

​ई-केवायसी (e-KYC): 691 मामले

​आधार सीडिंग: 1,014 मामले

​सस्पेक्टेड केस (संदेहास्पद मामले): 992 प्रकरण

​लैण्ड सीडिंग: 67 मामले

​किसान क्या करें? प्रशासन की अपील

​जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी रुकी हुई किस्तों और आगामी 22वीं किस्त का लाभ पाने के लिए तुरंत ये कदम उठाएं:

पंजीयन के लिए संपर्क: किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र (CSC), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या कृषक संगवारी के माध्यम से अपना पंजीयन करा सकते हैं।

​सस्पेक्टेड केस का समाधान: पीएम किसान पोर्टल के ‘फार्मर कार्नर’ में जाकर ‘अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन’ विकल्प के जरिए त्रुटियों को सुधारें।

बैंक सीडिंग: अपने बैंक खाते में आधार बेस्ड पेमेंट (DBT) इनेबल कराने के लिए संबंधित बैंक शाखा से संपर्क करें।

विशेष नोट: एग्रीस्टेक पोर्टल पर पंजीयन होने से किसानों का एक डिजिटल डेटाबेस तैयार होगा, जिससे भविष्य में धान खरीदी और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना भी आसान हो जाएगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment