राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने के लिए दिलाया संकल्प

राजनांदगांव 30 जनवरी 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आज कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने नशा मुक्ति संकल्प कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किसी भी प्रकार के मादक द्रव्यों एवं पदार्थों का सेवन नहीं करने, नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर नशे से पीडि़त व्यक्तियों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मारवाड़कर सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment