➡️ जनसंपर्क और शासकीय कार्यों में प्रतिनिधि करेंगे सहभागिता
डोंगरगांव : डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलेश्वर साहू ने अपने कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसंपर्क को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न शासकीय विद्यालयों में प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इसके लिए उन्होंने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है तथा संबंधित विद्यालय प्रमुखों को भी सूचित किया गया है। विधायक ने अपने प्रतिनिधियों को अधिकार देते हुए कहा है कि वे प्रशासनिक कार्यों, शासकीय बैठकों तथा अन्य आवश्यक कार्यक्रमों में उनकी ओर से सहभागिता करेंगे।
नियुक्त प्रतिनिधियों की सूची
• पदमा देवांगन – शा. प्राथमिक शाला सेवताटोला, डोंगरगांव, • नियाजुद्दीन सोलंकी – शा. प्राथमिक शाला डोंगरगांव, • संदीप रत्नाकर – पी.एम. श्री आत्मानंद स्कूल, डोंगरगांव, • अब्दुल करीम – आदर्श शा. हायर सेकेंडरी स्कूल, डोंगरगांव, • अमित ठाकुर – शा. पूर्व माध्यमिक शाला, डोंगरगांव
विधायक साहू ने अपेक्षा जताई है कि प्रतिनिधियों की नियुक्ति से जनसंपर्क कार्यों में पारदर्शिता और प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।




