​व्याख्याता कार्तिक राम यादव का आकस्मिक निधन, आज 11 बजे अंतिम संस्कार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगाँव, 29.09.2025 –

बैजनाथ कॉलोनी, बसंतपुर निवासी एवं नगर के प्रतिष्ठित व्याख्याता श्री कार्तिक राम यादव का रविवार 28.09.2025 की संध्या को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।

​शिक्षण के प्रति उनके समर्पण और सरल स्वभाव के कारण वे अपने छात्रों और सहकर्मियों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनके निधन को परिवार, मित्रों और परिचितों के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

अंतिम संस्कार आज (29.09.2025):

शोकाकुल परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्री कार्तिक राम यादव की अंतिम यात्रा आज सोमवार 29-09-2025 को सुबह 11.00 बजे उनके निवास स्थान बैजनाथ कालोनी, बसंतपुर, राजनांदगाँव से निकाली जाएगी।

​उनके परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती मीनाक्षी यादव, पुत्री यामिनी यादव और पुत्र ऋतुराज यादव एवं कांतिकार्तिक सहित भरा-पूरा परिवार है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment