सीसी रोड भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी, पूर्व सरपंच और इंजीनियरों पर लटकी तलवार

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगांव/आसरा | 19 जून 2025

ग्राम पंचायत आसरा के वार्ड क्रमांक 09 एवं 10 में ₹5.20 लाख की लागत से हुए सी.सी. रोड निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितता और गुणवत्ता में कमी का मामला सामने आया है। डोंगरगांव जनपद पंचायत के पत्र क्रमांक 3841 के संदर्भ में आज दिनांक 18/06/2025 को एक संयुक्त जांच दल द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए।

जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी (ग्रायासे) जनपद पंचायत डोंगरगांव, श्रीमती संध्या मिश्रा (तत्कालीन उप अभियंता, ज.पं. डोंगरगांव), और श्री अक्षय राव (उप अभियंता, ज.पं. डोंगरगांव) को निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें वर्तमान में कार्यस्थल का निरीक्षण कर पूर्व सरपंच/सचिव और शिकायतकर्ता दीपक कुमार वैष्णव की उपस्थिति में अन्य ग्रामीण शामिल थे। दल ने मौके पर पंचनामा तैयार कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जांच में पाई गईं ये खामियां:

गुणवत्ता में कमी: जांच में पाया गया कि 175 मीटर लंबी सड़क में से 75 मीटर हिस्से का निर्माण अत्यंत ही गुणवत्ताहीन है। पंचनामे के अनुसार, इस हिस्से में सीमेंट की कमी के कारण सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई।

मोटाई में अंतर: जहां 100 मीटर की सड़क की मोटाई 5 से 6 इंच के बीच पाई गई, वहीं गुणवत्ताहीन पाए गए 75 मीटर हिस्से की मोटाई महज 3 से 4 इंच ही मिली।

सूचना पटल नदारद: नियमानुसार कार्यस्थल पर निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी वाला सूचना पटल लगाना अनिवार्य है, लेकिन मौके पर कोई भी सूचना पटल नहीं पाया गया।

निरीक्षण दल ने पंचनामा तैयार कर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर के साथ आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत कर दिया है। लाखों रुपए की लागत से बनी सड़क में इस तरह की धांधली सामने आने के बाद ग्रामीणों में रोष है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment