आपदा प्रभावितों को सहायता राशि स्वीकृत

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव एवं डोंगरगांव के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके अंतर्गत राजनांदगांव तहसील में अतिवृष्टि से 16 मकान आंशिक क्षति होने पर 64 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 से मकान पूर्णतः क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 2 कपड़ा व बर्तन आंशिक क्षति होने पर 5 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 5 धान, साग-सब्जी, भिन्डी फसल क्षति होने पर 33 हजार 203 रूपए, आग से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, शिवनाथ नदी में डूबने से 1 जनहानि होने पर 4 लाख रूपए एवं डोंगरगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से 23 मकान आंशिक क्षति होने पर 92 हजार रूपए, अतिवृष्टि से 1 पशकोठा की क्षति होने पर 3 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment