मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को मयाली में होगी सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

रायपुर, 21 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड स्थित मयाली में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक दोपहर 12 बजे से होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय इस बैठक में शामिल होने के लिए रायपुर से हेलीकॉप्टर से 22 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे मयाली जाएंगे। मयाली में दोपहर 12 बजे से संध्या 5 बजे तक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment