ग्राम आसरा में “शाला प्रवेश उत्सव” का भव्य आयोजन, नए विद्यार्थियों का किया गया स्वागत

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

आसरा, डोगरगाव (छत्तीसगढ़) | 18 जून 2025
आज दिनांक 18 जून 2025, बुधवार को राजनांदगांव जिले के ग्राम आसरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुभारंभ के अवसर पर “शाला प्रवेश उत्सव” का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शासकीय स्कूल प्रांगण में प्रारंभ हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष, राजनांदगांव, श्रीमती किरण वैष्णव उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती जागृति चुन्नू द्वारा की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर डोंगरगांव की जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, जनपद पंचायत सदस्य अनिता पंचारी, ग्राम आसरा के सरपंच शरद वैष्णव और ग्राम समिति के अध्यक्ष मुकेश साहू भी मंचासीन थे।

अतिथियों द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर और उपहार भेंटकर शाला में उनका पहला दिन यादगार बनाया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती किरण वैष्णव ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजना प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम की सफलता में प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल, प्रधान पाठक माध्यमिक व प्राथमिक शाला, समस्त शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, ग्राम पंचायत के सदस्यगण और समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। इस उत्सव ने गांव में शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल का निर्माण किया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment