वोट चोरी होती तो कांग्रेस के पाँच विधायक चुनकर नहीं आते : शिव वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ भाजपा के प्रखर नेता शिव वर्मा की पायलट, बैज व बघेल को खरी-खरी

राजनांदगांव

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पार्षद, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व नगर निगम अध्यक्ष शिव वर्मा ने कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ो यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस यात्रा को बकवास करार देते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की सत्ता के प्रति छटपटाहट और हताशा को दर्शाता है।

श्री वर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खरी-खरी सुनाते हुए आगे कहा यदि वास्तव में पिछली विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में वोट चोरी हुई होती तो कांग्रेस के पाँच विधायक यहाँ से जीतकर कभी नहीं आते। अगर कांग्रेस का यह मानना है कि चुनाव आयोग ने वोट चोरी करवाई है तो क्या यहाँ से जीतने वाले कांग्रेसी विधायक भी चोरी के वोटों से ही चुनकर आए हैं? उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतांत्रिक संस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की घटिया मानसिकता और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने ने याद दिलाया कि आज़ादी के बाद लगभग 50 वर्षों तक कांग्रेस ने केंद्र और राज्यों की सत्ता संभाली। इतने लंबे शासनकाल में भाजपा या संघ ने कभी कांग्रेस पर वोट चोरी का आरोप नहीं लगाया। सच्चाई यह है कि बैलेट पेपर के दौर में फर्जी वोट डलवाने में कांग्रेस का ही हाथ रहता था। अब जबकि ईवीएम के कारण उनकी यह पुरानी तरकीब चल नहीं पा रही तो वे भाजपा और चुनाव आयोग पर झूठे आरोप मढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को नसीहत देते हुए कहा जो लोग काँच के घरों में रह चुके हैं उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment