​बासुला में देशभक्ति का जज्बा: सरपंच मलिखम कोसरे ने किया ध्वजारोहण, हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव। ग्राम पंचायत बासुला में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय गौरव और अपार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत भवन से लेकर शाला परिसरों तक, हर तरफ तिरंगा लहराता नजर आया और हवाओं में देशभक्ति का स्वर घुला रहा।

​गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ग्राम पंचायत बासुला के प्रथम नागरिक सरपंच श्री मलिखम कोसरे ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। जैसे ही तिरंगा आकाश में फहरा, उपस्थित जनसमूह ने ससम्मान राष्ट्रगान गाया। इस दौरान ग्राम पंचायत भवन, आंचल संगठन संकुल (पदुमतरा) और स्थानीय प्राथमिक शाला में भी गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता उप सरपंच श्री सौरभ वैष्णव ने की। इस राष्ट्रीय पर्व पर गांव के वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्राथमिक शाला स्कूल के अध्यक्ष श्री उदित नारायण वर्मा, श्री मुरली शरण दास वैष्णव, श्री चितर राम कोसरे और सभापति श्री उमेश कुमार साहू शामिल थे।

​इस अवसर पर पंच गण श्री गीता लाल वर्मा, श्री उग्रसेन साहू, श्रीमती चन्द कुमारी वर्मा, श्रीमती सत्यवती टण्डन, श्रीमती खेमिन साहू, श्रीमती पूर्णिमा वर्मा, श्रीमती दुर्गा महिलांगे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही सरपंच प्रतिनिधि श्री कृपा राम साहू, श्री रमेश महिलांगे, श्री लेड़गू राम साहू, श्री गिरवर वर्मा, श्री बंशीलाल वर्मा और श्री बहल राम वर्मा भी उपस्थित रहे।

​शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से प्राथमिक शाला की प्रधान पाठक श्रीमती आशा यादव, श्रीमती माया सावरकर, पंचायत सचिव श्रीमती अनुराधा तंबोली और रोजगार सहायिका श्रीमती चम्पा वर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 एवं 02 की कार्यकर्ता श्रीमती सुशीला महिलांगे, श्रीमती द्रौपदी कुर्रे और सहायिका श्रीमती खेमेश्वरी महिलांगे व श्रीमती राधा महिलांगे ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment