पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘महतारी सम्मेलन’ संपन्न

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
👑 विशेष प्रशासनिक कवरेज 👑
मुख्य अतिथि

पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में ‘महतारी सम्मेलन’ संपन्न

राजनांदगांव: नारी शक्ति का हुआ भव्य अभिनंदन
।। सम्मानित विशिष्ट अतिथिगण ।।
श्री खूबचंद पारख (पूर्व उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति)
सुश्री सुरूचि सिंह (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत)
राजनांदगांव 08 मार्च 2026: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गांधी सभागृह में आयोजित ‘महतारी सम्मेलन’ में पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता का नया मार्ग दिखाया।

📷 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अतिथि एवं मातृशक्ति

श्री अभिषेक सिंह जी का संबोधन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि— “महिलाएं अब केवल पुरूषों के बराबर ही नहीं, बल्कि उनसे भी आगे बढऩे की क्षमता रखती हैं।” उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वभाव से बहुत धैर्यवान होती हैं और परिवार को संभालते हुए सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुत क्षमता रखती हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रतिमाह मिल रही आर्थिक सहायता महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

श्री खूबचंद पारख जी का संबोधन

पूर्व उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख ने कहा कि इस वर्ष की मुख्य थीम ‘Give to Gain’ है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कौशल, ज्ञान और समय को साझा कर महिलाओं को सहयोग दें, तो इससे पूरे समाज और मानवता को लाभ होता है। महिलाओं की प्रतिभा को निखारना भी ज्ञान के दान का एक रूप है। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना से मिल रही 1000 रूपये की राशि से परिवार के पोषण और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के माध्यम से समाज में आई सकारात्मक सोच की भी सराहना की।

सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि महिलाओं के पास तीन चीजें नहीं होनी चाहिए—अशिक्षा, अस्वच्छता और कुपोषित बच्चा। उन्होंने ‘तिरंगा भोजन’ की अवधारणा अपनाने की सलाह दी और महिलाओं से अपील की कि वे महतारी वंदन की राशि का उपयोग शिक्षा और पोषण जैसी मूलभूत आवश्यकताओं में करें।

🚩 अन्य गरिमामयी उपस्थिति: श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर (अध्यक्ष जनपद), श्रीमती देव कुमार साहू, श्रीमती शीला सिन्हा (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती अनिता सिन्हा (उपाध्यक्ष जनपद), श्री शिव वर्मा (पार्षद), श्री सचिन बघेल (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक), श्री सांकेत साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल एवं गुरूप्रीत कौर।
विज्ञापन हेतु संपर्क:
7803030002
संपादक
दीपक वैष्णव
1st Khabar 24
मो: 7803030002
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment