राजनांदगांव: दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लिए शिविर 10 से 13 मार्च तक

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love

राजनांदगांव : नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु मूल्यांकन शिविर 10 से 13 मार्च तक

📍 राजनांदगांव 09 मार्च 2026।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के दिव्यांगजनों को नि:शुल्क सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु विकासखंडों में 10 मार्च से 13 मार्च 2026 तक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत —

🗓️ शिविर का स्थान और समय विवरण:

विकासखंड: डोंगरगांव
दिनांक: 10 मार्च 2026
स्थान: जनपद पंचायत भवन, डोंगरगांव
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
विकासखंड: डोंगरगढ़
दिनांक: 11 मार्च 2026
स्थान: मण्डी परिसर, डोंगरगढ़
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
विकासखंड: राजनांदगांव
दिनांक: 12 मार्च 2026
स्थान: गांधी सभागृह, राजनांदगांव
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
विकासखंड: छुरिया
दिनांक: 13 मार्च 2026
स्थान: जनपद पंचायत छुरिया सामुदायिक भवन
समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक
उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने बताया कि मूल्यांकन शिविर के माध्यम से 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों को मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर चाईल्ड व एडल्ट, क्रेजेश एल्ब्रो, चार प्रकार की बैसाखी, वाकिंग स्टीक एडजेस्टेबल, ब्रेल केन फोल्डिग, ब्रेल किट, रोलेटर, श्रवण यंत्र, सीपीचेयर, शेल फोन, सुगम्य केन, जाय स्टीक व्हील चेयर, टीएलएम कीट 16 कैलीपर्स व कृत्रिम अंग सहित अन्य प्रकार के सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु चिन्हांकन किया जायेगा। विशेषज्ञों के मूल्याकन अनुसार दिव्यांगता के अनुरूप लगने वाली उपकरण शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में आवेदकों को 22500 रूपए प्रतिमाह से कम का आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आवास प्रमाण पत्र, यूडीआईडी, दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं मोबाईल नंबर प्रस्तुत करना होगा। उप संचालक समाज कल्याण सुश्री वैशाली मरडवार ने पात्र दिव्यांगजनों एवं उनके पालकों को संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र में आयोजित मूल्यांकन शिविर में शामिल हो कर परीक्षण कराने की अपील की है।

📝 आवश्यक दस्तावेज बोर्ड:

  • आय प्रमाण पत्र: 22,500 रूपए प्रतिमाह से कम का
  • आधार कार्ड: छायाप्रति अनिवार्य
  • आवास प्रमाण पत्र: छायाप्रति
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र: UDID या प्रमाण पत्र की छायाप्रति
  • अन्य: मोबाइल नंबर

⚠️ इसे भी पढ़ें: राजनांदगांव पुलिस का मिशन ‘साइबर सुरक्षा’

साइबर ठगी से बचने के लिए अंकिता शर्मा (IPS) की यह महत्वपूर्ण सलाह जरूर पढ़ें।

अभी क्लिक कर पढ़ें

📰 न्यूज़ के लिए हमसे संपर्क करें:

📞 7803030002

1st Khabar 24 – आपका विश्वास, हमारी ताकत

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment