राजनांदगांव | 28 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ी लोककला ‘नाचा’ के शीर्ष पुरुष दाऊ मंदराजी की पावन स्मृति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) को भव्य ‘मंदराजी महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत खैरा के गौरव ग्राम रवेली में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने इस गरिमामय आयोजन में सभी क्षेत्रवासियों को सपरिवार सादर आमंत्रित किया है।

दाऊ मंदराजी महोत्सव 2026: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव
📜 समारोह के सम्मानीय अतिथि
🚩 मुख्य अतिथि: मान. श्री अभिषेक सिंह जी (पूर्व सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव)
🚩 अध्यक्षता: मान. श्री मधुसूदन यादव जी (महापौर, न.पा.नि., राजनांदगांव)
🚩 विशिष्ट अतिथि:
- मान. श्री कोमल सिंह राजपूत जी (जिला अध्यक्ष, भाजपा)
- मान. श्रीमती किरण वैष्णव जी (जिला पंचायत अध्यक्ष)
- मान. श्रीमती देव कुमारी जी (सदस्य, जिला पंचायत राज)
- मान. श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर जी (जनपद अध्यक्ष, राजनांदगांव)
🎭 सांस्कृतिक आकर्षण की गूँज:
महोत्सव में छत्तीसगढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे:
- चंदैनी गोंदा: (श्रद्धेय खुमान साव कृत) छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था, सोमनी। संचालक: श्री दीपेश साव जी।
- अमर ज्योति छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी: ग्राम कुल्हारदो (तहसील-मोहला, जिला-मानपुर-अं. चौकी)। संचालक: श्री गेंद लाल निर्मलकर जी।
- प्रमुख कलाकार: लोक गायक अनुराग शर्मा (रायपुर) और पंडवानी गायिका श्रीमती तरूणा साहू (हमार धरोहर पंडवानी)।
दाऊ मंदराजी ने छत्तीसगढ़ी नाचा को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उनकी स्मृतियों को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए यह महोत्सव मील का पत्थर साबित होगा। आयोजक समिति एवं समस्त ग्रामवासियों ने इस भव्य आयोजन में शामिल होकर लोककला का आनंद लेने की अपील की है।
Author: Deepak Vaishnava
.



