राजनांदगांव: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने शुरू की प्याऊ घर सेवा, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24

नर सेवा ही नारायण सेवा: प्याऊ घर शुभारंभ

राजनांदगांव | 28 मार्च 2026
भीषण गर्मी के दस्तक देते ही प्यासे राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने एक सराहनीय पहल की है। राजनांदगांव के प्रमुख ठाकुर प्यारेलाल चौक में प्याऊ घर सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया है, जहाँ प्रतिदिन राहगीरों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

प्याऊ घर सेवा शुभारंभ राजनांदगांव

ठाकुर प्यारेलाल चौक में शीतल जल वितरण करते स्काउट गाइड

🤝 जनसहयोग से पुनीत कार्य:

यह प्याऊ घर सेवा त्रिशंख मंडल एवं हनुमान मंदिर समिति के विशेष सहयोग से आरंभ की गई है। शुभारंभ के अवसर पर स्काउट गाइड, रोवर और रेंजरों ने उत्साहपूर्वक अपनी सेवाएं दीं और राहगीरों को शीतल जल का वितरण किया।

स्काउट्स एवं गाइड्स की इस पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की है। चौक पर आवागमन करने वाले राहगीरों, मजदूरों और यात्रियों के लिए यह सेवा वरदान साबित होगी। संस्था का उद्देश्य है कि तपती धूप में कोई भी राहगीर प्यासा न रहे।

1st Khabar 24
संपादक : दीपक वैष्णव
📞 7803030002
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment